देशभर में 1 लाख हनुमान चालीसा केंद्र बनवायेगा अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद

 

टीम एबीएन, रांची। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के झारखंड प्रदेश के पदधारियों की बैठक रांची के पिस्का मोड़ स्थित होटल में 26 जून, 2024 को हुई। इसमें संगठन के गुजरात, राजस्थान और पटना क्षेत्र के संगठन मंत्री मुख्य रूप से उपस्थित थे। उक्त बैठक में अनुनय मंत्री को झारखंड प्रदेश हिंदू हेल्पलाइन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभी पदधारी को एक-एक जिले में श्री हनुमान चालीसा केंद्र अधिक से अधिक चलने की जिम्मेदारी दी गयी। 

इस वर्ष महाकुंभ के अवसर पर विराट हिंदू महासम्मेलन प्रयागराज में किया जायेगा। इस वर्ष देश भर में 1 लाख हनुमान चालीसा केंद्र का निर्माण करने का निर्णय लिया गया। इसी कड़ी में झारखंड में भी अधिक से अधिक हनुमान चालीसा केंद्र का निर्माण किया जायेगा। यह प्रांत बैठक प्रत्येक माह में होगी। इसका मूल्यांकन अगली बैठक में किया जायेगा। 

बैठक में प्रांत महामंत्री दिलीप वेद, संगठन मंत्री कन्हैया लाल, प्रांत मंत्री प्रशांत सिंह, विनोद सिंह, एडवोकेट फॉर्म के प्रांत उपाध्यक्ष अधिवक्ता नित्यानंद सिंह, राष्ट्रीय छात्र परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर गोपाल महतो, इंडिया हेल्थ लाइन के प्रांत मंत्री राजीव रंजन मिश्रा, राष्ट्रीय महिला परिषद की मंत्री सीमा शर्मा, राष्ट्रीय महिला परिषद की उपाध्यक्ष शीला देवी मौजूद थे। 

इसके अलावा ओजस्विनी की प्रांत मंत्री डोली कुमारी, हिंदू हेल्पलाइन प्रदीप राणा, धनबाद विभाग के अध्यक्ष रवि शंकर पांडे, रांची विभाग अध्यक्ष ओपी मिश्रा, जमशेदपुर विभाग अध्यक्ष अधिवक्ता प्रमोद पाठक, मंत्री टीवीआर राजू, राष्ट्रीय बजरंग दल रांची के विभाग अध्यक्ष छोटन माहली, कार्यसमिति सदस्य आदित्य स्वर्णकार एवं रोहित कुमार भी बैठक में उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse