देश पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहे नशेड़ी युवा : चंपई सोरेन

 

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बोले- युवा नशे की चपेट रहें तो देश के भविष्य पर पड़ेगा प्रभाव नकारात्मक

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बुधवार को मोरहाबादी मैदान में मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मौके पर मानव श्रृंखला, साइकिल दौड़, मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया। साथ ही साथ मादक पदार्थों पर रोक के लिए पूर्णत: संकल्पित झारखंड सरकार नामक पुस्तक का अनावरण किया गया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने लोगों को नशे से दूर रहने की अपील की। 

उन्होंने कहा कि युवा अगर नशे की चपेट में रहेंगे तो देश के भविष्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नशा मुक्त झारखंड के निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध है। इस वजह से विशेष जागरूकता अभियान चलाकर जन-जन को नशा के दुष्प्रभाव की जानकारी दी जा रही है। गांव, मोहल्ला, पंचायत, प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को इससे दूर रहने की अपील की जा रही है। 

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने आगे कहा कि वर्तमान समय में नशीली पदार्थ का व्यापक रूप से फैलाव हो रहा है। तस्कर विद्यालयों और कॉलेज में युवाओं को नशीली चीजों की लत लगा रहे हैं। लेकिन हमें इसकी गिरफ्त में नहीं आना है। राज्य सरकार नशीली पदार्थों के तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर है। समय समय पर सूचना के आधार पर पुलिस प्रशासन कई जगहों पर अफीम की खेती को नष्ट भी करती है। 

कई बार छापेमारी के दौरान ब्राउन शुगर, गांजा, डोडा आदि मादक पदार्थों की रिकवरी भी है। इस मामले में कई आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जिला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अंतराज्यीय गिरोह का पदार्फाश किया है। सप्लाई चेन को चिन्हित कर कार्रवाई भी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा हमारे राज्य और देश के भविष्य हैं। युवाओं को नशा मुक्त रख कर ही समृद्ध प्रदेश का निर्माण किया जा सकता है। कोई भी परिवार या समाज नशा मुक्त रहकर ही उन्नति की मार्ग पर आगे बढ़ सकता है। 

मनुष्य जीवन में नशा नाश का कारण बनता है। युवा वर्ग अगर नशे की चपेट में रहेंगे तो उनके जीवन के साथ-साथ राज्य और देश के भविष्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। किसी भी हाल में राज्य के युवाओं को नशे की चपेट में नहीं आने देंगे। आज हम सभी को यह संकल्प और प्रतिज्ञा लेने का दिन है कि स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित करें और नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभायें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse