कोडरमा। कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू के नेतृत्व में जिले के उपायुक्त से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। राज्य सरकार द्वारा जिला से बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को कोडरमा जिला प्रशासन द्वारा समारोह आयोजित कर सम्मानित किए जाने के संबंध में एक मांग पत्र भी सौंपा गया। विगत दिनों सदर अस्पताल में बंध्याकरण के नाम पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के संबंध में उपायुक्त ने बताया कि यह वीडियो भ्रामक है ऐसे किसी प्रकार की वसूली नहीं की गई है। जबकि 13 दिसंबर को बांझेडीह प्लांट में हादसे में मृत मजदूर कलेंदर सिंह के आंदोलनरत परिजन को शीघ्र ही दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराकर उचित मुआवजा एवं पारिवारिक लाभ दिए जाने की बात उपायुक्त महोदय ने कहा। प्रतिनिधिमंडल में कोडरमा नगर पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह और सोशल मीडिया प्रभारी जहीरूद्दीन आदि भी उपस्थित हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse