एबीएन सेंट्रल डेस्क। अगले महीने 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट पेश करने के साथ, वित्त मंत्री सीतारमण एक नया रिकॉर्ड बनायेंगी। वह देश के इतिहास में पहली वित्त मंत्री बन जायेंगी, जो लगातार सात बजट पेश करेंगी। वर्तमान में, वह पूर्व वित्त मंत्री मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड की बराबरी कर रही हैं, जिन्होंने लगातार छह बजट पेश किये थे।
अगले तीन हफ्तों में देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नयी एनडीए सरकार का पूर्व बजट पेश कर सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है वित्त मंत्री 23 या 24 जुलाई को वित्त वर्ष 2025 बजट पेश कर सकती हैं। हालांकि, वार्षिक बजट पेश होने की तारीख पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के आम चुनाव के बाद केंद्र में तीसरा कार्यकाल हासिल करने के साथ, अब सभी की निगाहें आगामी केंद्रीय बजट पर हैं। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही बजट पेश किया जायेगा। सूत्रों के अनुसार, मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होने की संभावना है और 9 अगस्त तक चलेगा।
इस बीच, 18वीं लोकसभा का पहला सत्र, जो 24 जून को शुरू हुआ, 4 जुलाई तक चलेगा। निर्मला सीतारमण ने 12 जून को आधिकारिक तौर पर वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है। उसके बाद से बजट की तैयारियों में जुट गयी हैं।
19 जून को, वित्त मंत्री ने आगामी आम बजट 2024-25 के संबंध में प्रमुख अर्थशास्त्रियों के साथ पहले बजट-पूर्व परामर्श की अध्यक्षता की। उसके बाद निर्मला सीतारमण ने वित्तीय और पूंजी बाजार क्षेत्र के प्रमुख विशेषज्ञों के साथ दूसरी बजट-पूर्व बैठक की।
वित्त मंत्री सीतारमण ने उद्योग जगत के लीडर्स और फेशरेशंस के साथ तीसरी बजट पूर्व परामर्श बैठक की। बैठक के बाद, पीएचडीसीसीआई ने मंत्रालय को मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने, कंजंप्शन डिमांड का समर्थन करने और टैक्स स्लैब में मिड इनकम ग्रुप्स को राहत प्रदान करने का सुझाव दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse