विधानसभा चुनाव से पहले कई कार्यक्रम करेगी भाजपा : बाबूलाल मरांडी

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की घोषणा की

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी की आगामी कार्यक्रमों की घोषणा की। बाबूलाल मरांडी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कई प्रकार की कार्यक्रम आयोजित करेगी। 

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर देश भर में घूम घूम कर भ्रम फैला रहे थे कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे तो संविधान और आरक्षण समाप्त कर देंगे। लेकिन देशवासी को स्मरण है कि जो संविधान और आरक्षण बचाने की गारंटी दे रहे थे, उनके ही दादी इंदिरा गांधी ने देश भर में आपातकाल लगाकर संविधान को कुचल दी थी। 

आपातकाल के समय मीडिया पर प्रतिबंध लगाया था, किसी भी नागरिक की स्वतंत्रता नहीं थी। जो भी नेता विरोध में आवाज उठाते थे, उनको जेल में डाल देते है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मोदी जी के बारे में बोलने से पहले उन्हें अपने दादी इंदिरा गांधी के विरुद्ध बोलना चाहिए। 25 जून को पार्टी द्वारा देश भर में आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनायी जायेगी।

वहीं मरांडी ने कहा कि पार्टी द्वारा प्रदेश भर में काला दिवस मनायेगी। इसको लेकर कार्यक्रम प्रभारियों बनाये गये हैं। इसमें प्रदीप वर्मा, गुरविंदर सिंह सेठी, प्रेम मित्तल, प्रदीप सिन्हा, दीनदयाल वर्णवाल, डॉ राजश्री जयंती शामिल है। 

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात की कार्यक्रम की तीसरी कार्यकाल की यह पहली मन की बात कार्यक्रम 30 जून को निर्धारित है। पार्टी द्वारा सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम किया जायेगा। इसके लिए कमेटी बनायी गयी है, जिसमें प्रदीप वर्मा, सरोज सिंह, कुमार अमित, सुमन कुमार को शामिल किया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse