बुद्ध स्मृति भवन ट्रस्ट द्वारा छात्र प्रतिभा सम्मान का आयोजन सम्पन्न

 

टीम एबीएन, रांची। छात्रों को लगातार अभ्यास, समय, क्रमबद्धता और सहन शीलता की जरूरत है, तभी वह लक्ष्य की प्राप्ति होती है। ये बातें मुख्य अतिथि राजीव कुमार तत्कालीन उपायुक्त लातेहार, ने कहा। वे आज बुद्ध स्मृति भवन ट्रस्ट चुटिया द्वारा छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह के अवसर पर कहा, उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा।

विशिष्ठ अतिथि डॉ अनिल कुमार मेहता अध्यक्ष झारखण्ड एकेडेमिक कौंसिल ने जैक बोर्ड में आज बच्चे 10 वीं और 12 वीं का   परिणाम भारत में दूसरा स्थान प्राप्त  किया, राँची विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ मुकुन्द चंद्र मेहता भी बच्चों को प्रेरित किये। 

छात्रों को प्रेरणात्मक विचार देने के लिए एन के मुरलीधर, सम्पादक, खबर मंत्र रांची कई एक घटनाक्रम का उदाहरण देते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए कहा कि मोबाइल और सोशल मीडिया से दूर होने के लिए कहा।
डॉ अनिल कुमार, सिविल सर्जन, सिमडेगा, जगदीश महतो ने भी अपना विचार दिए।
कार्यक्रम का संचालन अरविंद कुमार, सचिव, बुद्ध स्मृति भवन ट्रस्ट ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरधारी महतो, विषय प्रवेश सूरज महतो, स्वागत भाषण महाबीर कुशवाहा, धन्यवाद ज्ञापन बसन्तु ने किया। ट्रस्ट द्वारा लगातार यह 15 साल प्रतिभा सम्मान करते आ रही है। 

इसमें झारखण्ड बोर्ड के 10 वीं और 12 वीं के तीनों संकाय विज्ञान, कला और वाणिज्य के छात्र जो 70% और सी बी एस सी और आई सी एस सी के 10 वीं और 12वीं के तीनों संकाय में 75% से ऊपर अंक लाये हैं वैसे छात्रों को मेडल और सर्टिफिकेट दे कर 268 छात्रों को सम्मानित किया।

झारखण्ड बोर्ड, सी बी एस सी और आई सी एस सी के 10 वीं 12वी के टॉपर 3 तीन बच्चों को मेडल दे कर अतिथियों द्वारा सभी लोगों को सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान किया गया। कार्यक्रम के बाद सभी छात्रों और उनके अभिभावकों के साथ सभी मिल कर अल्पाहार किया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में जनार्दन प्रसाद, राम लखन महतो, कैलाश कुमार, जनक महतो, बिगेन्द्र कुशवाहा, असँख्या महतो, अंजली सेन, सुजाता देवी, मनधीरन महतो, शशि महतो, विकाश महतो, ज्योति कुमार, बिट्टू मेहता, अमित कुमार, आदित्य, प्रदीप कुमार जैन, रणधीर कुमार कौशिक, विक्की सिंह, संगीता देवी, कल्पना दास, रवि प्रकाश गोप, बासुदेव सिंघा, सती सिन्हा, पुष्पा, संयुक्ता, पूनम, कमलेश, बीरेंद्र गोराई सहित ट्रस्टी और मोहल्ला के कई लोग शामिल थे। उक्त जानकारी बुद्ध स्मृति भवन ट्रस्ट, चुटिया के सचिव अरविंद कुमार (7909091760) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse