टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मानसून का इंतजार खत्म हो गया। 6 दिन की देरी के बाद शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून झारखंड में प्रवेश कर चुका है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है जिससे कई जिलों में भारी बारिश शुरू हो गई है।
मौसम विभाग ने बताया कि अगले 3 दिनों में पूरे झारखंड में मानसून पहुंचने की संभावना है। झारखंड में आने वाले दिनों में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 24 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा की संभावना है।
25 जून को उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों रांची समेत रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बता दें कि हाल के ही दिनों में झारखंड में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था। सभी लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे। राज्य में हीट वेव ने लोगों की परेशानी और बढ़ा रखी थी। भीषण गर्मी के चलते राज्य में हजारों चमकादड़ की मौत हो चुकी है। कई बंदरों की भी जान चली गई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse