70 संस्थाओं ने किया केंद्रीय राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ का सम्मान

 

महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित सम्मान समारोह मे 70 संस्थाओं ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को किया सम्मानित

टीम एबीएन, रांची। नई दिशा के तत्वाधान मे महाराजा अग्रसेन भवन रांची मे एक भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सम्मान समारोह मे मंत्री बनने के बाद पहली बार रांची पधारने पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद श्री संजय सेठ का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। 

सभागार मे संजय सेठ के आगमन पर पुष्पों की वर्षा की गई, मारवाड़ी महिला मंच की महिलाओं ने आरती की थाली सजाकर पूरे पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर स्वागत की। बच्चों ने मनमोहक नृत्य कर अभिनंदन के गीत गाकर पूरे माहौल को खुशनुमा बना दी। सम्मान समारोह में नई दिशा एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति की ओर से सांसद को पुष्प गुच्छ, प्रतीक चिन्ह एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर कर सम्मानित किया। 

कार्यक्रम संयोजक मुकेश काबरा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए  कहा रांची के सांसद को रक्षा राज्य मंत्री का विशिष्ट स्थान मिलना पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है। तथा देश के लिए कार्य करने का उन्हें बहुत बड़ा अवसर मिला है। तथा इनको रक्षा राज्य मंत्री बनाए जाने से सभी लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

सम्मान समारोह में रांची के करीब 70 सामाजिक, व्यवसायिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने श्री संजय सेठ का पुष्प गुच्छ, प्रतीक चिन्ह व तलवार देकर एवं साफा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कई प्रबुद्धजनों एवं शहर के प्रतिष्ठित लोगों ने भी उनका स्वागत किया। सभी लोग खूब उत्साहित एवं प्रफुल्लित थे। 

अग्रसेन भवन मे उत्साह एवं उल्लास का माहौल था।  सांसद संजय सेठ ने सभी संस्थाओं एवं प्रबुद्धजनों के प्रति  आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सबों से मिले स्नेह और सम्मान से अभिभूत हूं, उन्होंने कहा कि ईश्वर जब तक जीवन दिया है, नि:स्वार्थ भाव से समाज का कार्य करता रहूंगा। कल भी कार्यकर्ता था आज भी हूं और कल भी कार्यकर्ता रूप में कार्य करता रहूंगा। 

रांची के लोगों ने मुझे जो प्यार दिया है अब प्यार लौटने का समय मेरा आ गया है। तथा मेरे लायक जो भी कार्य होगा मै हमेशा करने में तत्पर रहूंगा, तथा सभी लोगों से हमेशा संपर्क में रहूंगा। उन्होंने कहा कि जितनी भी विकास की योजनाएं हैं उसे शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने पहाड़ी मंदिर का जणोर्धार करने तथा सभी विकास कार्यों में तेजी लाने के बात कही। कार्यक्रम में सभी लोगों के साथ संजय सेठ ने अल्पाहार का भी आनंद लिया। 

कार्यक्रम के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि सम्मान समारोह कार्यक्रम सफल बनाने मे नई दिशा के मुकेश काबरा, अमित चौधरी, मनीष लोधा, सौरभ बजाज, सनी टिबडेवाल, सुनील पोद्दार, संतोष सेठ, यश सुरेखा, ललित ओझा श्रीराम शर्मा, मनोज कुमार, संजय सर्राफ, ने प्रमुख भूमिका निभाई।  

कार्यक्रम में भागचंद पोद्दार, पूर्व सांसद अजय मारू, महेश पोद्दार,  संजीव विजयवर्गीय,चंद्रकांत रायपत,किशोर मंत्री, बसंत मित्तल, ललित कुमार पोद्दार, विनोद जैन, सुरेशचंद्र अग्रवाल, अशोक नारसरिया, नंदकिशोर पाटोदिया, मनोज चौधरी, रमेश शर्मा, नरेंद्र गंगवाल, आशीष अग्रवाल, विनीता सिंघानिया, राजीव केडिया, प्रवीण लोहिया, महावीर सोमानी, किशन साबू, नरेंद्र लखोटिया,रतन अग्रवाल, रौनक झुनझुनवाला, विटुल वर्मा, रोहित शारदा, अशोक चौधरी, कुणाल अजमानी, अमर चंद्र बेगानी, राजेश खन्ना, उदय चौधरी, प्रमोद सिन्हा ,महेंद्र भगनिंया, धर्मचंद पोद्दार, निरंजन शर्मा, अनिल अग्रवाल, संजय जयसवाल, कुलतार सिंह, मस्तान सिंह, कमलेश संचेती, निर्मल बुधिया, कौशिक बदानी, प्रमोद अग्रवाल, सुनील माथुर, श्यामसुंदर गोयल, गौतम बियानी, दीपक मारु, ओमप्रकाश प्रणव, संजय पोद्दार, वासुदेव भल्ला, किशन शर्मा, पवन शर्मा, पवन पोद्दार, विकास अग्रवाल, अरुण बुधिया, विनय सरावगी, नरेश बंका,रवि शंकर शर्मा, सरवन अग्रवाल, सुनील केडिया, कमल खेतावत, राजकुमार मित्तल, श्यामसुंदर शर्मा, अंजय सरावगी, नीरज भट्ट, राजेंद्र केडिया, राम बांगड़, अजय खेतान, रोहित पोद्दार अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल, विनोद टिबडेवाल, विशाल पाड़िया,प्रमोद बगड़िया, किशन पोद्दार, किशन अग्रवाल, ललित पोद्दार, आकाश अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse