एबीएन न्यूज नेटवर्क, सोनाहातु। सोनाहातु प्रखंड अंतर्गत बांकू ग्राम निवासी समाजसेवी रविन्द्र नाथ महतो का कल हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। श्री महतो पत्नी भवेश्वरी देवी समेत दो पुत्र और चार पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं।
उल्लेखनीय है कि श्री महतो पंचायत सेवक के पद से सेवानिवृत होने के बाद रांची के तत्कालीन सांसद रामटहल चौधरी के साथ जुड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और जीवन पर्यन्त समाजसेवा करते रहे। श्री महतो के निधन पर ज्योति प्रसाद कोईरी, चौधरी महतो, डा राजाराम महतो, ब्रजेंद्र नाथ महतो, मृत्युंजय प्रसाद आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse