मतगणना : सुबह नौ बजे से ही आने लगेंगे रूझान

 

मतगणना की तैयारी पूरी, पोस्टल बैलेट की काउंटिंग होते ही सुबह 9 बजे से आने लगेंगे रुझान

टीम एबीएन, रांची। चुनाव आयोग ने मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। रांची सहित राज्य के विभिन्न शहरों में मंगलवार 4 जून को सुबह 8 बजे से काउंटिंग होगी। झारखंड की सभी 14 सीटों पर पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ सुबह 9 बजे के करीब पहला रुझान आना शुरू हो जायेगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सबसे ज्यादा राउंड काउंटिंग चतरा और कोडरमा में होगी। वहीं, सबसे कम खूंटी में 16 राउंड में मतगणना होगी। 

उन्होंने कहा कि राजमहल में अधिकतम 23 राउंड, दुमका में 24, गोड्डा में 26, चतरा में 27, कोडरमा में 27, गिरिडीह में 19, धनबाद में 25, रांची में 20, जमशेदपुर में 21, सिंहभूम में 24, खूंटी में 16, लोहरदगा में 20,पलामू में 21 और हजारीबाग में 25 राउंड में काउंटिंग संपन्न होगा। पोस्टल बैलेट की काउंटिंग सबसे पहले शुरू होगी, जिसमें करीब 1 घंटे लगेंगे और पहले रुझान आने के बाद ईवीएम की काउंटिंग शुरू होगी। राज्यभर में पोस्टल बैलट के तहत करीब 1 लाख 78 हजार लोगों ने मतदान किया है। 

मतगणना के दौरान स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि मतगणना स्थल पर प्रवेश करने के बाद मतगणना समाप्त होने के बाद ही उस परिसर से निकाल पायेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए हर मतगणना स्थल पर दो रूम बनाया गया है। 

मतगणना स्थल के बाहर और भीतर अनावश्यक भीड़ नहीं लगेगी। मतगणना समाप्ति तक लगातार बिजली उपलब्ध करायी जायेगी, ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो। मौसम विभाग के द्वारा जारी अनुमान के अनुसार पलामू, गुमला क्षेत्र में तापमान 40 से अधिक रहेगा जिसको ध्यान में रखते हुए व्यवस्था की गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse