रांची : अलकापुरी गायत्री शक्तिपीठ में हुई गायत्री परिवार साधकों की विशेष गोष्ठी

 

टीम एबीएन, रांची। रांची अलकापुरी गायत्री शक्तिपीठ में वरिष्ठ भाई नीरज कुमार की अध्यक्षता में गायत्री परिवार साधकों की एक विशेष गोष्ठी हुई। इसमें शांतिकुञ्ज द्वारा निर्धारित सप्त सूत्रीय कार्यक्रम अभियान को सैद्धांतिक मार्गदर्शन के अनुसार नयी सृजनशैली, नवगठन में सर्वसम्मति से नवचयनित रांची जिला समन्वयन समिति टीम सदस्यों को नीरज कुमार ने शांतिकुञ्ज से अनुमोदित मान्यता प्राप्त पत्र को उन्होंने पढ़कर सुनाये।  

रांची से जय नारायण प्रसाद को रांची जिला समन्वयक व अनिल कुमार शर्मा (टाटी सिलवे) को उप जिला समन्वयक तथा सातों प्रकोष्ठ के चयनित समन्वयकों और उप समन्वयकों को परिचय कराया। अन्य प्रकोष्ठ के जिला समन्वयक एवं उप समन्वयक के रूप में वीणा शर्मा, अमिता सिन्हा, मनोज सोनी  राजू कुमार, दीपक दयाल प्रसाद, उत्तम दास तुंजु (बुंडु), शशिकिरण दीदी, अनिता श्रीवास्तव, मणिमाला दीदी, रूनी झा, नीरज कुमार, राजपति शर्मा, सुलोचना शाहदेव अरसंडे (कांके प्रखंड) और श्रेया राय सहित प्रभारियों के सातों प्रकोष्ठ के कार्य क्षेत्र के कर्तव्य व उत्तरदायित्व को बताया गया। गोष्ठी में निर्धारित मुद्दों पर तथा शक्तिपीठ सेक्टर टू धूर्वा में गत मई माह में कार्यक्रमों पर समीक्षात्मक विचार-विमर्श हुए।  

साथ ही इस जून माह के निर्धारित कार्यक्रम पर निर्णय लिये गये। 23 मई को गृहे गृहे यज्ञीय कार्यक्रम की पुष्टि और सदस्यता फार्म पत्रक की उपलब्धि का दृढ़ीकरण हुआ। जून में 05, 09, 16, 21, 23 और 30 जून व रविवारीय भावी कार्यक्रमों की रूप रेखा की तैयारी, प्रखंड स्तर पर समन्वयन समिति का नवगठन संबंधित विचार-विमर्श और 23 जून के टाटानगर शक्तिपीठ की प्रांतीय गोष्ठी में रांची जिला समन्वयक की भागीदारी होना, रांची जिला के पीठों से संपर्क करना, मंडलों की स्थिति जानना, पीठों का कार्य प्रणाली सदस्यों से विचार-विमर्श, समस्या समाधान और समीक्षात्मक विश्लेषण, संगठनात्मक स्वरूप पर विचार-विमर्श तथा वंदनीया गुरुमाताजी के जन्म शताब्दी वर्ष सह अखंड ज्योति शताब्दी शक्ति कलश यात्रा का ग्रामे ग्रामे भ्रमण, दर्शन पर और भावी कार्यक्रम पर आकर्षण और निर्णय करना, भावी रथयात्रा में भागीदारी में रांची जिला से प्रशिक्षु का चयन व शांतिकुञ्ज प्रशिक्षण में जाने, रांची के स्थानीय मंडलों और जिला अंतर्गत अन्य इकाइयों की मंडल की स्थितियों की जानकारी प्राप्त करना जैसे विशेष विषयगत मुद्दों पर सभी भागीदार प्रतिनिधि ने अपने अपने विचार विश्लेषण व्यक्त किये। 

आनलाइन स्वाध्याय मंडल, प्रज्ञा मंडल प्रतिनिधित्व में अलकापुरी व रांची शक्तिपीठ में अपरा एकादशी पर कल से आज सुबह 24 घंटे के आनलाइन जप-अनुष्ठान के समन्वयन में अनेक प्रांत के साधक-शिष्यों का जप-अनुष्ठान यज्ञीय अनुष्ठान के साथ पूर्ण हुआ। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के रांची जिला समन्वयक जय नारायण प्रसाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse