हनीमून के बाद काम पर लौटने की तैयारी में कटरीना कैफ, सलमान के साथ करेंगी टाइगर 3 की शूटिंग

 

एबीएन डेस्क। कटरीना कैफ शादी और हनीमून के बाद अब काम पर लौटने के लिए तैयार हैं। उनके पति विक्की कौशल पहले ही काम पर वापस लौट चुके हैं। अब कटरीना कैफ की बारी है और जल्द ही वह बॉलीवुड के दंबग सलमान खान के साथ शूटिंग करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कटरीना कैफ जनवरी के मिड में सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग शुरू करेंगी। कटरीना कैफ अभिनेता सलमान खान के साथ इस फिल्म की आगे की शूटिंग करेंगी। फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग ऑस्ट्रिया, रूस, तुर्की और मुंबई में फिल्माने के बाद अब दिल्ली में होगी। सलमान खान जनवरी के मध्य में शूटिंग सत्र के लिए दिल्ली पहुंचेंगे। एक्टर सलमान खान और कटरीना कैफ इस फिल्म की बची हुई शूटिंग को दिल्ली में करेंगे। बताया जा रहा है कि राजधानी में इस फिल्म की शूटिंग 15 दिनों तक की जाएगी। कटरीना और सलमान की फिल्म टाइगर 3 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म है। फिल्म में सलमान खान भारतीय जासूस की भूमिका में दिखेंगे और कटरीना कैफ आईएसआई की जासूस की भूमिका निभाएंगी। सलमान खान के किरदार का नाम जहां अविनाश सिंह राठौर है, वहीं कटरीना के किरदार का नाम जोया हुमैनी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse