टीम एबीएन, रांची। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जेसीआई यूथ रांची ने सर्जना चौक मेन रोड में तंबाकू के दुष्परिणामों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जेसीआई यूथ की अध्यक्ष ने बताया कि तंबाकू की लत से परेशान लोगों की संख्या बढ़ रही है।
तंबाकू से कैंसर सहित गंभीर बीमारियां होती है। तंबाकू नुकसानदेह है, इसके बावजूद धूम्रपान करनेवालों की बढ़ती संख्या चिंताजनक है। कार्यक्रम में भारी संख्या में कॉलेज के छात्रों और लोगों ने हिस्सा लेकर तंबाकू सेवन न करेंगे और न किसी को करने के लिए प्रोत्साहित करने की शपथ ली।
उन्होंने बताया कि तंबाकू सार्वजनिक स्वास्थ्य में सबसे बड़े ख़तरे के रूप में सामने आ रहा है। दुनिया भर में बड़ी संख्या में लोगों की मौत का कारण तंबाकू उत्पादों किसी न किसी रूप में सेवन करना है। मौके पर सोनल अग्रवाल, मोनिका गोयनका गुणीत सिंह व अन्य सदस्य मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse