लू के थपेड़ों ने ली झारखंड में 23 और बिहार में 75 की जान

 

  • झारखंड में 23 और बिहार में 75 लोगों की गयी जान

टीम एबीएन, रांची/ पटना। गर्मी जानलेवा हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी झारखंड के 16 प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। आसमान से बरस रही आग और लू के थपेड़ों ने गुरुवार को झारखंड में अलग-अलग हिस्सों में 23 की जान ले ली।
मौसम विभाग की मानें, तो झारखंडवासियों को गर्मी से पूरी तरह से राहत के लिए अभी और कुछ दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा।

मॉनसून केरल में प्रवेश कर पूर्वोत्तर भारत की ओर बढ़ा है, लेकिन झारखंड में मॉनसून के 15 जून तक पहुंचने की उम्मीद है। यह संताल परगना के रास्ते ही झारखंड में प्रवेश करेगा। नौ या 10 जून से राज्य में प्री मॉनसून की बारिश शुरू हो सकती है। फिलहाल झारखंड के लगभग सभी जिलों में गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहा। मौसम विभाग ने राज्य में ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

हालांकि, बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को जिलों के अधिकतम तापमान में मामूली कमी आयी। पलामू का अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, गढ़वा 47.1 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर 42.8 डिग्री सेल्सियस और रांची 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची के अधिकतम तापमान में बुधवार के मुकाबले 0.5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गयी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse