लोहरदगा। आजसू पार्टी के पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। लोगों ने घर का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। वहीं पत्नी भी कमरे में बेहोश मिली। जिसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन पत्नी को वहां से रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है। कमल किशोर भगत आजसू के पूर्व केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व लोहरदगा विधायक थे। वे बड़े कद्दावर नेता थे। बताया जा रहा है कि वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। और कुछ ही दिनों पहले अस्पताल से ठीक होकर लौटे थे। अभी वे फिर से राजनीति में सक्रिय हो ही रहे थे कि इस तरह संदेहास्पद स्थिति में मौत से सबको संशय में डाल दिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse