गुमला। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी गुमला जिला के महामंत्री मिशिर कुजूर और भाजयुमो जिलाध्यक्ष रविंद्र सिन्हा और भाजपा सदस्य हरिहर कुमार ने विजय दिवस पर गुमला पुगु घांसी टोली के वीर शहीद सैनिक चामू उरांव के सम्मान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री मिशिर कुजूर ने कहा कि आज शहीद चामू उरांव के जैसे वीर सपूत पर देश गर्व की अनुभूति करता है। हम गुमला वासी के लिए यह और भी ज्यादा गर्व का विषय है कि शहीद चामू उरांव जैसे महान सैनिकों का जन्म इस गुमला की धरती पर हुआ है। किंन्तु कहीं न कहीं ऐसे सैनिकों का सम्मान करने में सरकार भूल कर रही है जो एक गंभीर विषय है। ऐसे शहीदों के सम्मान और उनके आश्रितों के जीवन यापन की चिंता निश्चित तौर पर सरकार को करनी चाहिए। कार्यक्रम में शहीद के भतीजे बिनोद उरांव और उनकी धर्मपत्नी ने आये हुए नेता मिशिर कुजूर से गुहार लगाया कि उनके परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी एक पक्का मकान व शहीद को दिए हुए जमीन पर अधिकार दिए जाने की मांग की। इस पर मिशिर कुजुर ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मौके शहीद की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ शहीद के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मान दिया गया। मौके पुगु गांव के जीवित रॉय, घुड़ा उरांव सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse