स्कूल में कस्तूरबा संगम से हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा मिलती है : उपायुक्त

 

कोडरमा। बागीटांड़ स्टेडियम कोडरमा के प्रांगण में झारखंड शिक्षा परियोजना कोडरमा के सौजन्य से जिला स्तरीय कस्तूरबा संगम 2021 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपायुक्त आदित्य रंजन ने भी शिरकत किया। उपायुक्त आदित्य रंजन, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, एसडीओ मनीष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अलका जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कस्तूरबा संगम 2021 का शुभारंभ किया। कस्तूरबा विद्यालय की बच्चियों ने पुष्प गुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया। जिला स्तरीय कस्तूरबा संगम 2021 के माध्यम से उपायुक्त ने अपनी पढ़ाई के दिनों को याद करते हुए बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में इस तरह के कार्यक्रम होने से हमें आगे बढ़ाने की ऊर्जा मिलती है। ऐसे कार्यक्रम से अपने अंदर की छिपे हुनर को दिखाने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि कस्तूरबा संगम एक बहुत ही अच्छा प्लेटफार्म है, जिसका बच्चे इंतजार करते हैं। ऐसे कार्यक्रम रुकना नहीं चाहिए। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप हर क्षेत्र में बेहतर करें। अपने स्कूल, शिक्षका का मान-सम्मान राज्य स्तर पर रौशन करें। खेलकूद, गायन, नृत्य या विज्ञान प्रदर्शनी में बहुत कुछ अच्छा करते हैं, तो आप अपने स्थान का नाम रौशन कर सकते हैं। कस्तूरबा संगम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। कस्तूरबा विद्यालय में किसी भी प्रकार की समस्या हो, तो हमें सूचित करें तत्काल निराकरण किया जायेगा। राज्य स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले बच्चों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जायेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी अलका जायसवाल ने कहा कि विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास में पठन-पाठन के साथ-साथ सह शैक्षणिक गतिविधियों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कस्तूरबा संगम कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का अत्यंत ही सुनहरा अवसर है। ऐसे आयोजन से माता-पिता एवं समुदाय भी बच्चों को आगे बढ़ते देखकर विद्यालय से जुड़ते हैं। इस तरह की गतिविधियों का संचालन विभिन्न स्तर पर कराने से छात्राओं में शैक्षणिक विकास के साथ-साथ गैर शैक्षणिक गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है। कस्तूरबा संगम कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभाओं की पहचान करते हुए सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के माध्यम से गुणात्मक सुधार करना है। जिला स्तरीय कस्तूरबा संगम 2021 कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, विज्ञान बैंड प्रदर्शन प्रतियोगिता की गयी। जिले के सारे कस्तूरबा विद्यालय के बच्चियों ने विज्ञान प्रदर्शनी लगायी थी, जहां उपायुक्त ने बच्चियों के विज्ञान से संबंधित बनी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही प्रतियोगिता में सफल बच्चियों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। जिला स्तरीय कस्तूरबा संगम 2021 कार्यक्रम में अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, एसडीओ मनीष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अलका जायसवाल, गोपनीय प्रभारी जयपाल सोय, एडीपीओ शिव मल्लिक व स्कूल के शिक्षणगण व बच्चे मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse