कोडरमा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस निर्देशित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम 1971 के 50वीं वर्षगांठ पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने सर्वप्रथम 16 दिसंबर विजय दिवस पर बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के वीर शहीदों को बारी-बारी से श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात कोडरमा जिला से स्वतंत्रता संग्राम के परिजन एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन को अंगवस्त्र (शाल) एवं बुके देकर सम्मानित किया गया, जिसमें वयोवृद्ध कांग्रेसी ज्ञानी पांडेय, वरिष्ठ नेत्री पूर्व महिला जिलाध्यक्ष केसरी देवी, वरिष्ठ कांग्रेसी मो जलाल, वरिष्ठ समाजसेवी सरदार हरभजन सिंह छाबड़ा, वरिष्ठ कांग्रेसी जमालुद्दीन, भीम राम एवं डोमचांच शहीद स्थल के वरिष्ठ कांग्रेसी बालगोविंद पांडेय शामिल हैं। श्रद्धांजलि सह सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि आज ही के दिन 16 दिसंबर 1971 को आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सफल नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को युद्ध में हरा कर बांग्लादेश को मुक्त कराकर अलग राष्ट्र का निर्माण कराया, जबकि 93000 पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय फौज के सामने समर्पण किया था। श्रद्धांजलि सह सम्मान कार्यक्रम का सफल संचालन अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष फैयाज कैसर ने किया, जबकि कार्यक्रम में प्रतिनिधि तुलसी मोदी, जिला प्रवक्ता संजय कुमार शर्मा, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष आनंद मेहता, जिला सचिव अरविंद सेठ, खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुधांशु शेखर सुमन, सोशल मीडिया प्रभारी भोला दास, अल्पसंख्यक महासचिव चांद आलम, मीडिया प्रभारी जहीर उद्दीन, रोहित राय, ओम प्रकाश सिन्हा, सुबोध कुमार, सरस कुमार बबलू सहित जिले के कांग्रेस जन उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse