चौथी बार गोड्डा सीट से चुनाव लड़ेंगे डॉ निशिकांत दुबे

 

भाजपा का टिकट हासिल कर लौटे सांसद निशिकांत का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गोड्डा। गोड्डा संसदीय सीट से लगातार चौथी दफे बीजेपी का टिकट हासिल कर दिल्ली से लौटे सांसद निशिकांत दुबे का देवघर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। 

हवाई अड्डे पर देवघर के तमाम बीजेपी कार्यकर्ता समेत अलग- अलग संगठन के लोगों ने अपने- अपने तरीके से सांसद के स्वागत की तैयारी की थी। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही लोगों ने उन्हें फूल- मालाओं से लाद दिया, जिसके सांसद ने खुली जीप में सवार होकर नगर भ्रमण किया और लोगों का अभिवादन किया। 

इसके बाद सांसद निशिकांत दुबे अपनी पत्नी अनुकांत दुबे के साथ बाबा मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के जारी होते ही उन अटकलों पर विराम लग गया, जिसमें ये कहा जा रहा था कि इस बार बीजेपी गोड्डा सीट से सांसद निशिकांत दुबे का टिकट काट सकती है। 

गोड्डा लोकसभा सीट से निशिकांत दुबे ही बीजेपी के उम्मीदवार होंगे। बीजेपी ने चौथी बार उन पर भरोसा जताया है, लेकिन बीजेपी का उम्मीदवार घोषित होने के बाद अब ये सवाल उठने लगा है कि महागठबंधन की ओर से कौन उम्मीदवार होगा, जो निशिकांत दुबे को टक्कर देगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse