एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू के क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक के रूप में आज दुर्गानंद झा (झाशिसे) ने प्रभार ग्रहण किया। साथ ही पलामू के जिला शिक्षा पदाधिकारी के पद पर पदभार संभाला।
इसके पूर्व वे साहेबगंज में जिला शिक्षा पदाधिकारी थे एवं जिला शिक्षा अधीक्षक के अतिरिक्त प्रभार में थे। इन्हें पलामू का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है। साथ ही क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सोपा गया है।
प्रभार ग्रहण के उपरांत क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक कार्यालय के ज्ञानेश्वर पाठक, नीरज सिन्हा, शितलेश कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह, मनीयस राज, लक्ष्मण राम आदि कर्मियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक रंधीर कुजूर, जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक महेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse