पलामू : स्कूल बस पलटने से 18 बच्चे घायल

 

  • पलामू से बिहार के नबीनगर जा रही स्कूल बस पलटी, 18 बच्चे घायल

टीम एबीएन, पलामू। जिले के हुसैनाबाद से बिहार के नबीनगर स्थित डीएवी स्कूल जा रही बस नबीनगर थाना क्षेत्र के काशी तेंदुआ के समीप अनियंत्रित होकर पलट गयी। सड़क हादसे में बस में सवार 18 बच्चे घायल हो गये। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गयी। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।

खबर मिलते ही नबीनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल बच्चों को मगध नर्सिंग होम (नबीनगर) भेजा, यहां उनका इलाज किया गया। इधर, जानकारी मिलते ही अभिभावक घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद वे अस्पताल पहुंचे और बच्चों की सेहत की जानकारी ली। डॉक्टर ने जानकारी दी है कि सभी बच्चों को हल्की चोट आयी है। इलाज के बाद सभी घर भेज दिये गये।

बिहार के नबीनगर इलाके में सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कई बच्चों के अभिभावक घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वे मगध नर्सिंग होम (नबीनगर) पहुंचे। सभी अभिभावक अपने-अपने बच्चों को इलाज करवाने के बाद उन्हें अपने साथ घर ले गये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse