टीम एबीएन, कोडरमा। थाना क्षेत्र के दक्षिणी पंचायत के भोजपुर में एक 3 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर पीड़िता के पिता ने मरकच्चो थाना में आवेदन देकर की न्याय की गुहार लगायी है। मामला गुरुवार की शाम 5 बजे की बतायी जा रही है।
दिये गये आवेदन में बताया कि मेरे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी वही पड़ोस के ही एक नाबालिग 14 वर्षीय लड़का ने उसे बहला फुसलाकर कर मेरी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसे भूत का भय दिखाकर घर में किसी को नहीं कहने को बोला। उस वक्त मेरी नाबालिक बेटी डर गई। जब उसका पेट दर्द करने लगा तो वह अपनी मां को सारी बात बता दी। इसके बाद रात्रि 9 बजे मरकच्चो थाना में आवेदन दिया।
वहीं आवेदक के आलोक में थाना प्रभारी अब्दुल्ला खान ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गुरुवार की रात गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में कोडरमा भेज दिया। जानकारी हो कि आए दिन इस तरह की घटना हमेशा घटते आ रही है जिसका कारण एंड्राइड मोबाइल बन गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse