कोडरमा। गायत्री शक्तिपीठ झुमरी तिलैया के तत्वावधान में गायत्री मंदिर में मंगलवार को गीता जयंती एवं गायत्री परिवार प्रमुख शैलबाला पंड्या दीदी के जन्मोत्सव पर अखंड ज्योति पत्रिका पाठक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद प्रधान शालिनी गुप्ता एवं गायत्री परिवार उपभोग प्रतिनिधि रघुनंदन साहू, अर्जुन राणा, सोनी जायसवाल, नरेंद्र विद्यार्थी, मुकेश कुमार यादव, नकुल देव प्रसाद, लखनलाल दिक्षित, शिव कुमार वर्णवाल, सुषमा सुमन, सुनीता देवी, लक्ष्मी देवी सहित इस परिवार से जुड़े अन्य लोग मौजूद थे। इस अवसर पर बताया गया कि अखंड ज्योति पत्रिका 1940 से मथुरा से अनवरत प्रकाशित हो रहा है। यह पत्रिका देश-विदेश में 17 भाषाओं में प्रकाशित हो रही है और अंतरराष्ट्रीय भाषा अंग्रेजी में भी यह प्रकाशित हो रहा है। इसके पहले अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने कहा कि यह पत्रिका वैज्ञानिक अध्यात्मवाद का संदेश संपूर्ण विश्व में फैला रहा है। इस पत्रिका ने धर्म को विज्ञान से जोड़कर हर वर्ग तक वास्तविकता को पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि अपना सुधार संसार की सबसे बड़ी सेवा है। सम्मेलन में मौजूद पाठकों ने 2022 तक पत्रिका की संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य रखा। बैठक में गायत्री परिवार उपभोग प्रतिनिधि रघुनंदन साहू, मुख्य ट्रस्टी अर्जुन राणा, सोनी जायसवाल, नरेंद्र विद्यार्थी, मुकेश कुमार यादव, नकुल देव प्रसाद, लखनलाल दिक्षित, शिव कुमार वर्णवाल, सुषमा सुमन, सुनीता देवी, लक्ष्मी देवी ने भी अपने विचार रखे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse