बालिका में चंदवारा-मरकच्चो, बालक में कोडरमा-चंदवारा फाइनल में

 

कोडरमा। पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट का तीन दिवसीय मैच के दूसरे दिन मंगलवार को बालिका वर्ग में चंदवारा और डोमचांच के बीच मैच खेला गया जिसमें चंदवारा ने पेनाल्टी सूट पर जीत हासिल की इसमें रंजू कुमारी सोनाली कुमारी ने गोल दाग कर टीम को विजय श्री दिलाती हुई फाइनल में प्रवेश किया।वही बालिका वर्ग में सोमवार को मरकच्चो की टीम फाइनल में पहुंची थी।अब बालिका वर्ग मे मरकच्चो और चंदवारा के बीच बुधवार को फाइनल मैच खेला जाएगा। वही बालक वर्ग में पहला मैच कोडरमा और जयनगर के बीच खेला गया जिसमें कोडरमा की टीम जीत दर्ज करती हुई फाइनल में प्रवेश की।कोडरमा के रोहित कुमार ने पहले हाफ में पेनाल्टी सूट पर गोल दागा और फाइनल में प्रवेश किया वही दूसरा मैच चंदवारा और डोमचांच के बीच खेला गया जिसमें चंदवारा ने जीत हासिल कर फाइनल में स्थान बनाया चंदवारा की ओर से अरुण कुमार और कांता कुमार ने 2 -2 को तथा मंटू और विकास कुमार ने 1-1 गोल दाग कर फाइनल में स्थान बनाया मौके पर जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, मैच में रेफरी के रुप में नागेश्वर राणा, धीरज पांडेय, नित्यानंद कुमार, छोटेलाल कुमार थे। कार्यक्रम का संचालन मो. शद्रुल और रोहित कुमार रघु ने किया। मौके पर फुटबॉल संघ के सचिव नवनीत ओझा, संदीप सिन्हा, सोनू कुमार, मुखिया धीरज कुमार आदि उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse