टीम एबीएन, रांची। भारत की प्रमुख फिनटेक कंपनियों में से एक, उड़ानकैपिटल ने आज दुनिया में शीशे के प्रमुख निर्माताओं में एक सेंट गोबेन की सब्सिडियरी, सेंट गोबेन ग्लास बिजनेस के डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को 170 करोड़ रुपये से अधिक की कार्यशील पूंजी को मुहैया कराने की घोषणा की है।
साझेदारी के जरिये इस फाइनेंसिंग प्रोग्राम को सूक्ष्म, लघु और मध्यम इकाइयों (एमएसएमई) के लिए लाया गया है। इस सहयोग के तहत, उड़ान कैपिटल ने 20 महीने से ज्यादा समय में देश के 23 राज्यों के 122 शहरों में फैले 200 से ज्यादा वितरकों को अपने साथ जोड़ा है।
उड़ानकैपिटल के हेड चैतन्य अदापा ने कहा- हम भारत के व्यापार के लिए अगली पीढ़ी की कार्यशील पूंजी उत्पादों का निर्माण करने के हमारे लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए मजबूत साझेदारी करने में विश्वास रखते हैं।
यह एक फिनटेक कंपनी है, जो छोटे कारोबार की क्रियाशील पूंजी की जरूरत को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करती है। भारत में लाखों छोटे रिटेलर और वितरक हैं, जो अपने आस-पड़ोस के उपभोक्ताओं की जरूरत को पूरा करते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse