टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा है कि प्रदेश की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं हैं। घर संभालने से लेकर खेत-खलिहान तक में योगदान दे रहीं हैं। घर से लेकर समाज तक में पुरुषों से ज्यादा योगदान दे रहीं हैं। इसलिए हमारी सरकार ने सखी मंडल को सशक्त करने का फैसला किया। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में सखी मंडल की महिलाओं का राज्यस्तरीय एक्स्पोजर एवं क्षमता संवर्धन शिविर-सह-महिला महासम्मेलन को संबोधित करते हुए सोमवार को कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड इतना धनी प्रदेश है, लेकिन आजादी के बाद आदिवासियों का जितना विकास होना चाहिए था, नहीं हुआ। हमारी सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के हरसंभव प्रयास किये हैं। हमारी सरकार सखी मंडल की महिलाओं को सहायता राशि दे रही है।
सरकार को मालूम है कि महिलाओं के बिना न तो घर आगे बढ़ सकता है, न राज्य आगे बढ़ सकता है। पिछली सरकार ने महिलाओं पर 642 करोड़ रुपए खर्च किये। वहीं, हमारी सरकार ने साढ़े चार साल में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 842 करोड़ रुपए खर्च किये हैं।
चंपाई सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार कभी भी महिलाओं को निराश नहीं होने देगी। हमारी सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। गरीबों के लिए हेमंत बाबू अबुआ आवास योजना लेकर आये।
चंपाई सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार पीएम आवास योजना का बहुत प्रचार करती थी। दावा किया था कि 2022 तक सभी लोगों को पक्का आवास मिल जायेगा। उन्होंने कहा कि जब झारखंड की बारी आई, तो हमारे साथ केंद्र सरकार ने धोखा किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse