टीम एबीएन, रांची। महाराजा अग्रसेन भवन मे कवि सम्मेलन आयोजन समिति की एक बैठक समिति के अध्यक्ष अशोक नारसरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अध्यक्ष अशोक नारसरिया ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की, समिति के सचिव अनिल कुमार अग्रवाल ने समिति के विगत एक वर्षों की संपूर्ण गतिविधियों एवं कार्यो की विस्तृत जानकारी दी।
बैठक में निर्णय लिया गया कि होली के अवसर पर 23 मार्च को कवि सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा मारवाड़ी भवन हरमू रोड रांची में हास्य व्यंग कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष देश के कई नामी गिरामी सुप्रसिद्ध हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा दिल्ली, अनिल अग्रवंशी, साक्षी तिवारी लखनऊ, राजेश अग्रवाल, दीपक सैनी, ज्ञानी बैरागी, सहित अन्य कई हास्य कवि भाग लेंगे। जो कि अपने हास्य व्यंग कविताओं से लोगों को खूब हंसते हुए होलियाना अंदाज में भरपूर मनोरंजन करेंगे।
बैठक में हास्य व्यंग कवि सम्मेलन को सफल बनाने हेतु सुरेश चंद्र अग्रवाल को कार्यक्रम संयोजक बनाये गये, तथा सहयोगी के रूप में 10 सदस्यों मनोज चौधरी, संजय सर्राफ, मनीष लोधा, सौरभ बजाज, विकास अग्रवाल,सनी टिंबडेवाल, अंकित बजाज, अमित चौधरी, रौनक झुनझुनवाला एवं निर्भय शंकर हरित को विशेष रूप मे शामिल किया गया।
बैठक में सदस्यों को विभिन्न विभागों की जिम्मेवारियां दी गई। जिसमें मंच व्यवस्था विभाग- अनिल कुमार अग्रवाल, स्वागत समिति- किशोर मंत्री एवं कमल कुमार जैन, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी- संजय सर्राफ, सभागार विभाग- सौरभ बजाज, कार्यालय विभाग-मनीष लोधा एवं अमित चौधरी, मंच संचालन विभाग- सुरेश चंद्र अग्रवाल, धन व्यवस्था विभाग- ललित कुमार पोद्दार, प्रशासनिक कार्य विभाग-पवन शर्मा, आदि शामिल है।
उक्त जानकारी देते हुए समिति के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि बैठक में- सचिव अनिल कुमार अग्रवाल, विनोद कुमार जैन, राजेश भरतिया, पवन कुमार पोद्दार, ललित कुमार पोद्दार, कमल कुमार जैन, मनोज चौधरी, मनीष लोधा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी कवि सम्मेलन आयोजन समिति के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse