देवेंद्रनाथ महतो ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

 

देवेन्द्र नाथ महतो महामहिम राज्यपाल से मुलाकात कर जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक का सबूत सौंपा 

पेपर लीक का असली मास्टरमाइंड को पकड़ने का किया आग्रह 

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 12/02/2024 दिन सोमवार को जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन के नेतृत्वकर्ता झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन प्रमुख देवेंद्र नाथ महतो समेत पांच सदस्य टीम झारखंड के महामहिम राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर सबूत और मांग पत्र सौंपते हुए पेपर लीक का असली मास्टर माइंड को पकड़कर कड़ी कानूनी कारवाई कर झारखंड को भ्रष्टाचार मुक्त करने का आग्रह किया। 

मौके पर मीडिया को जानकारी देते हुए देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि महामहिम राज्यपाल से मुलाकत कर जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामला का बिंदूवार विस्तारपूर्वक बता दिया गया है, बहुत सारा नया सनसनीखेज सबूत का सीडी, महत्वपूर्ण दस्तावेज, और मांग पत्र सौंप दिया गया है।  

साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि महामहिम राज्यपाल महोदय से निम्न मांग की है - 

  1. जेएसएससी सीजीएल में हो रही भ्रष्टाचार का उजागर करने वाले निर्दोष छात्रों पर आंदोलन को कमजोर करने का मंशा से नामकुम थाना में एकतरफा प्राथमिकी दर्ज कांड संख्या 46/24 दिनांक  31- 01- 2024 को वापस कर आदिवासी मूलवासी छात्रों के साथ न्याय किया जाय, राज्य हित के लिए आवाज उठाने वाले निर्दोष छात्रों पर नहीं बल्कि पेपर लीक करने वाले भ्रष्टाचारी पर कारवाई होना चाहिए। 
  2. जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक भ्रष्टाचार उजागर आंदोलन के मुख्य नेतृत्वकर्ता देवेन्द्र नाथ महतो को जान का खतरा है उसे सरकारी सुरक्षा उपलब्ध कराया जाये। 
  3. जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक महाघोटाला का सीबीआई टीम से जांच कराकर जेएसएससी में हो रही भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त किया जाये ताकि जेपीएससी में भी भ्रष्टाचार खत्म हो। 
  4. जेएसएससी अध्यक्ष नीरज सिन्हा को निलंबित किया जाय, जिसका कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर हो उसे अध्यक्ष पद पर बैठना उचित नहीं है। 
  5. जेएसएससी सीजीएल परीक्षा लेने वाले एजेंसी को ब्लैकलिस्टेड किया जाये। 
  6. जेएसएससी सीजीएल एग्जाम लेने वाले एजेंसी द्वारा संचालित सभी परीक्षा मुख्य रूप से पीजीटी, लैब असिस्टेंट टेक्नीशियन, नगरपालिका इत्यादि परीक्षा जो भी लिया गया है उसे भी एसआईटी/सीबीआई टीम से जांच किया जाये। 
  7. तत्काल नये विश्वसनीय एजेंसी का टैंडर कर परीक्षा का आयोजन कर आदिवासी मूलवासी छात्रों को रोजगार दिया जाये। 

महामहिम राज्यपाल महोदय सभी सबूत और मांगपत्र को गंभीरता से लेते हुए साकारात्मक पहल करते हुए कहा कि झारखंड सरकार के मुख्य सचिव एल खयांगते से वार्ता कर सभी मांगों पर सकारात्मक और निष्पक्ष कार्रवाई कर पेपर लीक में संलिप्त सभी भ्रष्टाचारी समेत असली मास्टर माइंड गिरोह का असली सरगना को पकड़ा जायेगा। 

महामहिम राज्यपाल से मुलाकात करने में देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में पांच सदस्य टीम योगेश चन्द्र भारती, चंदन कुमार रजक, प्रेम नायक, लक्की रामू राज शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse