विशाखापट्टनम जा रहे पलामू के मजदूर की ट्रेन से गिरकर मौत

 

पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हरिहरगंज, पलामू। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के अररूआ खुर्द निवासी 45 वर्षीय जितेंद्र विश्वकर्मा की संबलपुर जंक्शन के समीप ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी। 

वह अपने अन्य साथियों के साथ मजदूरी करने के लिए शुक्रवार को विशाखापट्टनम जा रहा था। रविवार को मृतक का शव उसके पैतृक आवास पर पहुंचा। शव परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाद में बटाने नदी घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।

परिजनों ने बताया कि वह घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। गरीबी के कारण मजदूरी करने अजय यादव नामक ठेकेदार के बुलावे पर विशाखापट्टनम जा रहा था। स्थानीय लोगों ने पलामू उपायुक्त से मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse