टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भले ही I.N.D.I.A दलों के बीच सीट शेयरिंग का कोई मान्य फार्मूला पर सहमति अब तक नहीं बनी है। लेकिन झारखंड कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू करने के संकेत दे दिये हैं।
इसी कड़ी में झारखंड प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की पहली बैठक सोमवार को होने जा रही है। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर 12 फरवरी को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नवगठित झारखंड प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की पहली बैठक बुलायी गयी है।
सोमवार को दोपहर बाद 12 बजकर 30 मिनट से शुरू होने वाली इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी उपस्थित रहेंगे। जबकि चुनाव समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर करेंगे।
12 जनवरी 2024 को होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ऊर्फ रिंकू तिवारी ने बताया कि सोमवार सुबह ही झारखंड प्राभारी गुलाम अहमद प्रभारी सेवा विमान से रांची पहुंचेंगे, जहां से प्रदेश प्रभारी झारखंड कांग्रेस के राज्य मुख्यालय पहुचेंगे जहां नवगठित चुनाव समिति की बैठक प्रस्तावित है।
प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि नवगठित चुनाव समिति की बैठक के बाद शाम 04 बजे से चुनाव समिति के सदस्य अलग अलग लोकसभा के इच्छुक प्रत्याशियों से भी मुलाकात करेंगे और उनकी उम्मीदवारी के दावे को परखेंगे, साथ में उनके साथ वन टू वन बात करेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse