टीम एबीएन, रांची। जेएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले में विधानसभा के अवर सचिव सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दर्जनों लोग पुलिस के रडार पर हैं।
SIT की छापेमारी में मिले एडमिट कार्ड सहित ब्लैक चेक भी बरामद हुए हैं। जेएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर 4 टीम बनायी गयी है। इसमें 3 आईपीएस सहित कई डीएसपी व इंस्पेक्टर टीम में शामिल हैं।
मामले में झारखंड विधानसभा के अवर सचिव मो शमीम और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया गया है। रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पेपर लीक मामले में कार्रवाई लगातार जारी है।
मामले में झारखंड विधानसभा के अफसर की भूमिका सामने आयी है, उसके खिलाफ कई सबूत भी पुलिस को हासिल हुए हैं। फिलहाल पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए छापेमारी अभी भी जारी है। पकड़े गये आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse