चक्रधरपुर : सहारा इंडिया में 6 हजार ग्राहकों का 18 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं

 

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर सहारा इंडिया बैंक शाखा में इन दिनों जमाकर्ताओं का हर दिन हुजूम लग रहा है। जमा अवधि पुरा हो जाने के पश्चात भी उन्हें परिपक्व राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। डेढ़-दो साल पहले जमा राशि का अवधि पुरा हो जाने के बाद भी परिपक्व राशि का भुगतान नहीं हो रहा है। हर दिन बैंक शाखा में दर्जनों लोग पहुंच कर हंगामा मचा रहे हैं। चक्रधरपुर शाखा में करीब डेढ़ साल से राशि का भुगतान बंद है। लॉकडाउन लगने के बाद से किसी भी जमाकर्ता की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। करीब 6 हजार जमाकर्ताओं का टर्म पुरा हो चुका है। जिन्हें तकरीबन 18 करोड़ रुपए राशि का भुगतान किया जाना है। लेकिन किसी भी जमाकर्ता को राशि नहीं दी जा रही है। जिससे ग्राहक परेशान हैं। उन्हें अपनी राशि की फिक्र सता रही है । इस संदर्भ में शाखा प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि केवल चक्रधरपुर नहीं बल्कि पुरे भारत में सहारा इंडिया परिवार में यही स्थिति है। इसका मुख्य कारण यह है कि सहारा इंडिया परिवार की ओर से चलाई जा रही बचत योजनाओं पर सेकुरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड आॅफ इंडिया (सेबी) ने अपना शिकंजा कस दिया है। जिस कारण सहारा इंडिया कंपनी इस समय निवेशकों का पैसा न लौटाने के गंभीर किस्म के आरोपों से जूझ रही है । इस कंपनी तथा सहारा प्रमुख सुब्रत राय सहारा पर सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है। शाखा प्रबंधक के अनुसार सहारा और सेबी के विवाद में सबसे अधिक परेशान हमारे ग्राहक हो रहे हैं। जबतक सेबी व सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक नहीं हटाई जाती है, तब तक ग्राहकों के जमा पैसे लौटाने में दिक्कत हो रही है। कोर्ट के निर्देश पर 24 हजार करोड़ की राशि भी किस्तों में जमा कर दी गई है। सेबी को सहारा रियल स्टेट, हाउसिंग लिमिटेड आदि के कागजात की जांच करनी है। राशि जमा होने के बाद जांच की जानी थी, लेकिन अब तक सेबी ने कागजात की जांच नहीं की है। कागजात जांच होने के पश्चात सभी तरह के विवाद खत्म हो जाएंगे और जमाकर्ताओं की राशि का भी भुगतान कर दिया जाएगा। शाखा प्रबंधक श्री सिंह के मुताबिक सहारा परिवार के पास परिसंपति की कमी नहीं है। ग्राहकों को धैर्य से काम लोना होगा। किसी एक ग्राहक का भी पैसा नहीं डूबेगा। सभी की राशि विलंबित ब्याज के साथ दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ जमाकतार्ओं को अभिकर्ता अपने स्तर से राशि का भुगतान जरूर कर रहे हैं। शेष का हम क्रमबद्ध आवेदन जमा ले रहे हैं। फिर राशि आते ही सबों को क्रमबद्ध राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse