टीम एबीएन, रांची। रांची में एक बार फिर ट्रांसफर पोस्टिंग की गयी है। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक राजधानी के 14 इंस्पेक्टर्स को थाना प्रभारी बनाया गया है।
सभी के नाम और पद के साथ आदेश जारी करते हुए लिखा गया कि इन पुलिस पदाधिकारियों को उनके तत्काल प्रभाव से पदस्थापित किया जाता है और आदेश दिया जाता है कि अविलंब नए पद पर योगदान देंगे।
अलग-अलग थानों के प्रभारी बनाये जाने वाले सभी पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर थे और वर्तमान में रांची पुलिस केंद्र में पदस्थापित थे। इस ट्रांसफर पोस्टिंग के बाद 14 थानों कांके, अरगोड़ा, खेलारी, नामकुम, धुर्वा, सुखदेवनगर, टाटीसिल्ले, डेलीमार्केट, रातु, जगरनाथपुर, चुटिया, जगरनाथपुर (यातायात), गोंदा और तमाड़ अंचल को नए थानेदार मिल जायेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse