टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 10 फरवरी को केडी रॉय व्यथित की अध्यक्षता में आॅल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक संपन्न हुई। एसोसिएशन के कर्मठ सदस्य कन्हैया तिवारी के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।
बैठक में स्टेट सचिव ने 28 जनवरी को डाक निदेशक से एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल के भेंट की जानकारी देते हुए कहा कि पोस्टमैन के जनवरी 96 से बकाया भुगतान नहीं करने के मुद्दे सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई और डाक निदेशक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि शीघ्र इन मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जायेगा।
सचिव ने अतिरिक्त निदेशक, सी जी एच एस रांची के साथ 8 फरवरी को जोनल एडवाइजरी कमेटी की बैठक में हुई प्रगति का ब्योरा देते हुए कहा कि दो माह के अंदर एएलसी का टेंडर कर दिया जायेगा। पेंशनर्स के मेडिकल क्लेम के भुगतान पर अतिरिक्त निदेशक ने कमेटी को आश्वस्त किया कि इस मुद्दे को बिना विलंब के निपटाया जायेगा।
जोनल मीटिंग में सीजी एच एस की ओर से डॉक्टर सोनाली भट्टाचार्य, अतिरिक्त निदेशक, डॉक्टर एके सिंह एवं डॉक्टर हिमालय कुमार झा, सीएमओ के अलावा एसोसिएशन की ओर से एम जेड खान, जी चौधरी, केपी मिस्त्री आदि उपस्थित थे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अगली होने वाली जोनल मीटिंग में एंपैनल हॉस्पिटल के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे ताकि हॉस्पिटल में सीजी एच एस लाभार्थियों के साथ हो रही असुविधाओं पर भी चर्चा हो। नियमित मीटिंग के आयोजन पर भी सहमति बनी।
आज की बैठक को साधन कुमार सिन्हा, राज्य अध्यक्ष, बिपिन कुमार चौधरी,कार्यकारी अध्यक्ष, गौतम विश्वास,मंडल सचिव, एस पी मंडल ने संबोधित किया। बैठक में सदस्यता अभियान को जारी रखने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में मुख्य उपस्थिति त्रिलोकी नाथ साहू, गणेश डे, रफी अहमद, सुखदेव राम, हरे राम तिवारी, रमेश दुबे, आरबी बैठा, बी बारा, जयराम प्रसाद, चंदेश्वर राम,रामचंद्र प्रसाद, डी साहू, बलदेव साहू आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन के झारखंड स्टेट सचिव एम जेड खान (6201143329) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse