टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मौसम की बात करें तो यहां पश्चिमी विक्षोभ का असर इस बार लंबा नजर आ सकता है। 11 से 15 फरवरी तक मौसम का मिजाज बदलने के आसार है। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 फरवरी को झारखंड के कई हिस्से में गर्जन वाले बादल बनने की संभावना है।
वहीं 12 फरवरी से झारखंड के उत्तरी (पलामू प्रमंडल) तथा निकटवर्ती मध्य (राजधानी और आसपास) जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 13 फरवरी को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, देवघर, जामताड़ा, बोकारो, धनबाद, रामगढ़ और रांची में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse