टीम एबीएन, लोहरदगा। शुक्रवार को एम जी रोड वीर शिवाजी चौक लोहरदगा स्थित झखरा कुम्बा में ईसाई धर्म परिवर्तन करने वाले परिवार आज सरना धर्म में घर-वापसी कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिव्या एक्का रांची खादगढ़ा निवासी का सरना धर्म में घर वापसी की गयी।
इस कार्यक्रम को सरना प्रार्थना सभा लोहरदगा पुजार फूलकेश्वर उरांव ने आदिवासी सरना रीति-रिवाज से सम्पन्न करायी। इस मौके पर राज़ी पडहा सरना प्रार्थना सभा लोहरदगा के अध्यक्ष सोमदेव उरांव द्वारा सभा को संचालन की गयी। इस मौके पर सरना समाज गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में राज़ी पडहा सरना प्रार्थना सभा भारत उपाध्यक्ष सोमे उरांव, महासचिव जलेश्वर उरांव, रा कोषाध्यक्ष बिरसा उरांव, फूलदेव भगत,सुध्दु उरांव , सुकेन्दर उरांव, जयन्ती उरांव, विश्ननी उरांव, नीलम, राज़ी पडहा सरना प्रार्थना सभा लोहरदगा के सभी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse