टीम एबीएन, लोहरदगा। शहर के अजय पार्क के समीप स्तिथ नवनिर्मित हनुमान एवं विश्वकर्मा भगवान के प्राण प्रतिष्ठा को ले शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा का शुभारम्भ सिठियाे कोयल नदी तट से प्रारम्भ हुई। कलश यात्रा में 1501 श्रद्धालु महिलाएं, किशोरियाें एवं सनातन धर्मावलम्बी शामिल हुए।
मौके पर आचार्य जयशंकर मिश्र, चंद्रशेखर मिश्र आदि ने कलश का संकल्प कराया इसके बाद यात्रा प्रारम्भ हुई जो सेरेंगहातू, बीएस कॉलेज रोड, सोबरनटोली एवं बरवा टोली चौक शुक्र बाजार अजय पार्क होते हुए श्री सिद्धि विनायक हनुमान मंदिर परिसर पहुंची जहां कलश स्थापित की गयी।
जल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने हनुमान एवं विश्वकर्मा भगवान के गगन भेदी जयकारे से पूरा वातावरण गुंजयमान हो उठा। कलश यात्रा के क्रम में सेरेंगहातु बरवाटोली मंदिर आदि स्थानों पर कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
आचार्य जयशंकर मिश्र, चंद्रशेखर मिश्र, पंकज मिश्र, परमानंद मिश्र, गोपाल मिश्रा द्वारा यजमान सरोज प्रजापति, सरिता देवी, दीपक अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, महेंद्र प्रजापति, यशोदा देवी, विनय शर्मा, जयंती देवी, रवि शंकर शर्मा, नीलम शर्मा के साथ द्वार पूजन, मंडप प्रवेश, ब्राह्मण वरण ,बेदी स्थापना, सर्व देव पूजन, हवन, आरती एवं पुष्पांजलि कराया गया। वहीं संध्या में आरती का आयोजन हुआ।
आचार्य जयशंकर मिश्र ने श्रधालुओं को संबोधित करते हुए बताया कि विश्व कल्याण हेतु कलश यात्रा का आयोजन किया जाता है। कलश यात्रा में श्रद्धालु जितना पद कलश लेकर चलते हैं उतना अश्वमेध यज्ञ का फल प्राप्त होता है। वेदी स्थापना, सर्व देव पूजन से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
मौके पर प्रसाद एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। प्राण प्रतिष्ठा को ले हर तरफ उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर को फूलों व विद्युत लड़ियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पूरे क्षेत्र को भगवा झंडा से पाट दिया गया था।
मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष सरोज प्रजापति, दीपक अग्रवाल, महेंद्र प्रजापति, अजय प्रजापति, दुर्गा प्रजापति, विनोद प्रसाद, कुलदीप, राहुल कुमार, पप्पू, कन्नू, विनय शर्मा, नवल अग्रवाल, रमेश साहू, नागेंद्र प्रजापति, मृत्युंजय मधुप, प्रदीप गुप्ता, अभिषेक शर्मा, राहुल प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, दिनेश प्रजापति, किरण देवी, ऋषिका प्रजापति, समेत हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित थे। 10 फरवरी को वेदी पूजन, सर्वदेव पूजन, सभी देवी विग्रहाें का जलाधिवास, फलाधिवास, हवन, आरती, पुष्पांजलि एवं संध्या आरती की जायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse