सीएम चंपई सोरेन ने कोल्हान को दी अबुआ आवास योजना की सौगात

 

  • अफसरों से बोले सीएम चंपाई सोरेन- गरीबों के साथ न हो अन्याय

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शुक्रवार (9 फरवरी) को कोल्हान प्रमंडल के तीन जिलों को अबुआ आवास योजना की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने पहले चरण में 24,827 लाभुकों के बैंक अकाउंट में 74.48 करोड़ रुपए ट्रांसफर किये। 

साथ ही अधिकारियों को नसीहत दी कि आवेदन के अनुरूप ही लाभुकों का चयन हो। किसी गरीब के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि गरीबों को योजनाओं का लाभ दिलाने में अपनी भूमिका निभायें। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए, यह अधिकारी सुनिश्चित करें। चंपाई सोरेन ने केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भी जमकर निशाना साधा।

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित अबुआ आवास योजना स्वीकृति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड को सजाना-संवारना हमारा काम है। हेमंत बाबू के जेल जाने के बाद जो काम अधूरे रह गये हैं, उसे हम पूरा करेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse