टीम एबीएन, गुमला। गुमला जिले से बड़ी खबर आ रही है। गुमला जिले के सिसई में चार लोगों को कुल्हाड़ी (टांगी) से काट दिया गया है। इससे तीन लोगों की मौत हो गयी है, जबकि एक की हालत नाजुक है।
गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ये घटना करीब ढाई बजे की है। जमीन विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी है। गुमला जिले के सिसई में जमीन विवाद में टांगी से वारकर तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया है, जबकि एक की स्थिति गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार पूर्वजों द्वारा अपनी जमीन पर फुटकल का पेड़ लगाया गया है। उसी फुटकल पेड़ को लेकर आपस में भाइयों के बीच विवाद था। आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि भाई-भाई में ही खूनी संघर्ष हो गया और एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हो गये।
मामूली विवाद में शुक्रवार को तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गयी। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। मृतकों में नागेश्वर साहू (63 वर्ष) पिता बरजु साहू, सुंदरू साहू उर्फ मुन्ना साहू (60 वर्ष) पिता बरजु साहू व पवन कुमार साहू (35 वर्ष) पिता नागेश्वर साहू शामिल हैं।
विकास कुमार साहू पिता सुंदरू साहू गम्भीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया है। उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सभी सकरौली गांव के हैं. ये सभी एक ही परिवार के हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse