पंडित प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम में जुट रही भक्तों की भारी भीड़

 

  • शिव महापुराण की भव्य कथा का गवाह बन रहा जमशेदपुर का डोबो काजू बागान

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। लौहनगरी के नाम से मशहूर जमशेदपुर में पंडित प्रदीप मिश्र का भव्य कार्यक्रम जारी है, जहां रोजाना हजारों भक्तों की भीड़ जुट रही है। भक्तों का हुजूम इस कदर उमड़ रहा है कि लाखों लोग इस कार्यक्रम के गवाह बन रहे हैं।

श्री शिव महापुराण कथा की सुनने बड़ी दूर-दूर से उनके भक्त पहुंच रहे हैं। यह कथा शहर में 5 फरवरी से शुरू हुई है, जो 9 फरवरी तक चलेगी, जहां देश के सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित पर्दित मिश्र भव्य शिव पुराण कथा का रसपान करा रहे हैं। 

कथा का मुख्य आकर्षण कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा हैं, जो एक अंतरराष्ट्रीय कथावाचक हैं। यहां 50 हजार से भी अधिक भक्तजनों के बैठने और कथा श्रवण करने की तैयारी समिति ने की है।

जानकारी देते हुए आयोजक रंजीता वर्मा ने बताया कि कथावाचक प्रदीप मिश्रा पहली बार झारखंड की लौह नगरी जमशेदपुर के डोबो काजू बागान में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। पंडितजी जमशेदपुर में ही नहीं, बल्कि झारखंड में पहली बार आये हैं, जिसके लिए पूरे शहर के शिव भक्तों में उल्लास देखने को मिल रहा है।

बड़ी-बड़ी एलईडी से कार्यक्रम का प्रसारण

5 से लेकर 9 फरवरी तक पंडित जी भक्तों के बीच दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक मौजूद रहते हैं, जहां पर लोगों को कथा सुना रहे हैं। इसके अलावा कथा स्थल पर भक्तों के लिए बड़ी-बड़ी एलईडी लगी हैं। जहां दूर से भी भक्त पंडित जी को देख और सुन रहे हैं। साथ ही साथ भक्तों के लिए निशुल्क प्रसाद, भजन, शौचालय की उत्तम व्यवस्था की गयी है।

यहां हो रही कथा

5 लाख भक्तजन अगर एक साथ भी आ जायें, तब भी कोई परेशानी नहीं होगी। समिति उसके लिए भी समिति तैयार है। पार्किंग भजन स्थल से 1 km की दूरी पर है। साउंड बॉक्स की आवाज ऐसी है कि सभी को इस बड़े ग्राउंड में स्पष्टता से कथा सुनाई दे रही है। कथा स्थल डोबो का काजू बगान है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse