एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित धर्म सास्था मंदिर में नौ दिवसीय 76वां प्रीति महोत्सव चल रहा है। इसके चौथे दिन मंगलवार को महागणपति हवन से अनुष्ठान शुरू हुआ। चेन्नई, मुंबई, हैदराबाद से आये 32 वेद पंडितों की देखरेख में अनुष्ठान हुआ।
जप और पूजा के साथ एकाक्षर गणपति के लिए चार लाख होम अनुष्ठान को आगे बढ़ाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणपति देव को मोदक भी चढ़ाया गया। कार्यकारी अध्यक्ष पीएन शंकरन ने महादीप आराधना की।
अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। संध्याकाल में भगवती सेवा के बाद वेद पंडितों ने चारों वेदों के श्लोकों का पाठ किया। इसके बाद शाम को प्रसाद वितरण हुआ। 31 जनवरी को वसुंधरा के साथ हवन होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse