गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा ने सजाया दीवान

 

गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा ने दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व मनाया, रात 9 बजे से सजा दीवान  

टीम एबीएन, रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का पावन प्रकाश पर्व मनाया। इस उपलक्ष्य में सजाये गये दीवान की शुरुआत स्त्री सत्संग सभा ने जिथे बाबा पैर धरे पूजा आसन थापन होआ... शबद गायन से हुई। तत्पश्चात गुरुद्वारा कडरू साहब के हजूरी रागी यात्रा भाई गुरविंदर सिंह जी ने  जिऊ पारब्रह्म चित आइया सो घर दय वसाइया... एवं तहीं परकाश हमारा भयो पटना शहर विखे भव लयो... शबद गायन किया। 

गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेन्द्र सिंह ने कथा वाचन कर गुरु गोविंद सिंह जी की जीवनी और उनके चार साहबजादों के बलिदान के बारे में साध संगत को विस्तार से बताया। 

हजूरी राजी जत्था भाई महिपाल सिंह जी ने सूरा सो पहचानिए जो लड़े दीन के हेत... एवं  वाहो वाहो गोबिंद सिंह जी,कलगियां वाले गोविंद सिंह जी... जैसे शबद गायन कर साध संगत को गुरवाणी से जोड़ा। 

प्रकाश पर्व के उपलक्ष में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब जी का भोग रात 12:00 बजे हुआ। बधाई का शबद भाई महिपाल सिंह जी द्वारा पढ़ा गया। श्री अनंद साहब जी के पाठ, अरदास, हुकमनामा एवं कढ़ाह प्रशाद वितरण के साथ दीवान के समाप्ति रात 12:30 बजे हुई। दीवान समाप्ति के उपरांत साध संगत के लिए प्रशाद वरताया गया। 

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि रांची से गये श्रद्धालुओं का जत्था पटना साहिब में नगर कीर्तन में शामिल हुआ। गाय घाट गुरुद्वारे से सिख श्रद्धालुओं द्वारा पांच प्यारे और पांच निशानची की अगुवाई में एक भव्य नगर कीर्तन निकाला गया, जो नगर भ्रमण करता हुआ देर शाम पटना साहिब तख्त श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचा। 

नगर कीर्तन में रास्ते भर श्रद्धालु फेरी की शक्ल में शबद गायन करते हुए श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे। सत्संग सभा की कीर्तन मंडली ने सुरा सो पहचानिये जो लड़े दीन के हेत... एवं कर किरपा तेरे गुण गांवां... तथा राजन के राजा महाराजन के महाराजा तुम हो... जैसे कई शबद गायन कर साध संगत को गुरवाणी से जोड़ा। इस नगर कीर्तन में देश विदेश से हजारों की संख्या में पहुंचे सिख श्रद्धालुओं ने शिरकत की। गुरुनानक सेवक जत्था ने इस मौके पर नाश्ते के लंगर का शिविर भी लगाया। 

नगर कीर्तन में अर्जुन देव मिढ़ा, सुरेश मिढ़ा, हरगोविंद सिंह, चरणजीत मुंजाल, अनूप गिरधर, मनीष मिढ़ा, इंदर मिढ़ा, रमेश पपनेजा, हरिश मिढ़ा, पंकज मिढ़ा, सूरज झंडई, रौनक ग्रोवर, रमेश तेहरी, आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, उमेश मुंजाल, नीरज सरदाना, मोहित मुंजाल, चंदन गिरधर, हरिश तेहरी, शीतल मुंजाल, मंजीत कौर, रेशमा गिरधर, नीतू किंगर समेत अन्य शामिल हुए। उक्त जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा (8709349310) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse