एसआर डीएवी पुंदाग में स्वामी विवेकानन्द जी को दी गयी श्रद्धांजलि

 

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में धूमधाम से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। मौके पर महान युवा संन्यासी व राष्ट्र निर्माता स्वामी विवेकानंद को भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की गयी। प्राचार्य एस के मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों की प्रासंगिकता सदैव बनी रहेगी। 

वे अध्यात्म और विज्ञान दोनों को समान रूप से महत्त्व देते थे। उनके विचारों से आज भी युवा उत्प्रेरित रहते हैं। हमारी युवा पीढ़ी ही राष्ट्र की वास्तविक संपत्ति है। उनका सही रास्ते पर चलना ही राष्ट्र को प्रगति के पाठ पर अग्रसर कर सकता है और ऐसा स्वामी विवेकानंद के विचारों का अनुसरण करके ही संभव है। 

हमारा देश सदैव उनका ऋणी रहेगा क्योंकि वे भारत के योग और वेदांत दर्शन को विश्व पटल पर लेकर गये। उन्होंने बेलूर मठ की स्थापना की। उनके द्वारा स्थापित राम कृष्ण मिशन के द्वारा आज भी जन कल्याण के अनेक कार्य किये जा रहे हैं। 

स्वामी जी मानव मात्र के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। वे हमेशा देश को उन्नति के शिखर पर देखना चाहते थे। स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार  करना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उक्त समारोह में छात्र-छात्राओं के साथ सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे|

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse