टीम एबीएन, रांची। स्वामी विवेकानंद जी की यंती एवं श्री हनुमान जी की कृपा से श्री हनुमान सेवा संस्थान, रांची द्वारा आज 12 जनवरी को एक शाम युवाओं के नाम आयोजन रांची के हरमू मैदान में रखा गया।
हरमू मैदान में शाम 7:00 बजे एक शाम युवाओं के नाम में पंडित विजय शंकर जी मेहता द्वारा श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कराया गया।
उपरोक्त पाठ में देश विदेश के 5 करोड़ से भी ज्यादा लोग संस्कार टीवी व अन्य टीवी चैनलों के माध्यम से लाइव जुड़े थे। उन्होंने कहा परम पिता की बहुत असीम अनुकंपा है कि स्वामी विवेकानंद की पावन जयंती के अवसर पर हनुमान जी का पाठ करते हुए कहा आज हम मातृ शक्ति पर चर्चा करेंगे।
उन्होंने मा कौशल्या की भी चर्चा की अयोध्या में श्री राम के आगमन पर भी चर्चा की।
लोगो ने हनुमान चालीसा का पाठ का लाभ उठाया इस अवसर पर पंडित विजय शंकर जी ने हनुमान जी के विचारो की चर्चा करते हुए अपने उदबोधन के द्वारा बताया कि विवेकानंद जी कहते है कि कोई भी सफलता बिना संघर्ष के नही मिल सकती। जीवन मे जब भी चुनितियो का सामना करना पड़े हमेशा मुस्कराकर करे।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष हम लोग विवेकानंद जी एवम हनुमान जी को जोड़कर ब्याख्यान करते है। उन्होंने कहा हनुमान चालीसा एक मंत्र है। बहुत सारे लोग है जिन्होंने परिश्रम से धन कमाया और समाज एवं राष्ट्र के योगदान में खर्च किया।
विवेकानंद जी कहते हैं हनुमान जी से सीखो जहां भी रहो सही रहो हनुमान जी की सेवा से जुड़े रहो। विवेकानंद जी से प्रेरणा लें क्योकि उन्होंने कहा कि आपकी कितनी भी निंदा हो अपने लक्ष्य से आप ना भटके। हमारे जीवन मे बहुत सारे लोग निंदा करेंगे लेकिन आप टूटना नहीं।
हमें ब्यवहारशील ओर सहनशील बनना चाहिए। सहनशील के 7 उपाय उन्होंने बताये। मेहता जी कहते हैं कि रात में सोने और उठने के बाद हनुमान जी का अवश्य ध्यान करो। इस अवसर पर मंचासीन श्री विजय शंकर मेहता को श्री हनुमान सेवा संस्थान रांची के अध्यक्ष राकेश भास्कर ने माल्यार्पण व अंग वस्त्र से अभिनंदन और स्वागत किया।
वहीं संस्था के अध्यक्ष श्री हनुमान सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश भास्कर ने आये हुए सभी लोगों का अपने उदबोधन के साथ स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि 13 साल से यह कार्यक्रम होता आया है।
आगे भी यह होता रहेगा।
मौके पर महाराज श्री से सांसद समीर उरांव, सांसद संजय सेठ, राकेश भास्कर, धर्मेंद्र तिवारी, प्रमोद सारस्वत, इंद्रजीत यादव, अरुण झा, सुरेश सिंह, राज किशोर सिंह, विमलेश सिंह, गोपाल सोनी, नवीन झा, के के गुप्ता, अजय सिंह, रामचंद्र जायसवाल, अरुण कुमार सिंह सहित काफी लोगों ने आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके उदबोधन का लाभ उठाया।
मौके पर प्रातः 8:30 बजे वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, व ब्लड डोनेशन का भी कार्यक्रम रखा गया। काफी लोगों ने रक्तदान शिविर का लाभ लेकर रक्त दान किया। उक्त जानकारी संरक्षक प्रमोद सारस्वत ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse