टीम एबीएन, कोडरमा। आगामी मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन कोडरमा द्वारा प्रोजेक्ट रेल 3.0 के तहत कोडरमा जिले के सभी विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ किया गया।
प्री-बोर्ड परीक्षा के तहत 10वीं के छात्र-छात्राओं का गणित विषय का परीक्षा लिया गया। प्रोजेक्ट रेल के तहत हो रहे इस प्री-बोर्ड परीक्षा में जिले के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। 10वीं की प्री बोर्ड परीक्षा में आज करीब 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
ज्ञात हो कि प्रश्नपत्र का पैंटर्न मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा को ध्यान में रखकर शिक्षकों की गठित टीम द्वारा तैयार किया गया। साथ ही 13 जनवरी को हिंदी, 16 जनवरी को विज्ञान, 17 जनवरी को अंग्रेजी और 18 जनवरी को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित किया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse