टीम एबीएन, रांची। आज 12 जनवरी दिन शुक्रवार को भी सर्दी में कोई कमी नहीं देखी गयी है। फिलहाल अभी ठंड से लोगों को राहत मिलने के आसार नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में एक बार फिर ठंड से लोगों की हालत खराब होने वाली है। सुबह के वक्त कोहरे और ठंडी हवा के वजह से सड़कों रोड पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है। वहीं रात में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में पश्चिम विछोभ का असर लगभग खत्म हो चुका है। हालांकि अभी बारिश की संभावना नहीं है। इन दिनों न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है, जिसके वजह से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है।
बढ़ती ठंड के वजह से सड़कें और रोड पर सन्नाटा छाया हुआ है। लोगों में अच्छी खासी कंपकंपी देखी जा रही है। विभाग ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। रोजाना कोहरे में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिसका असर सबसे ज्यादा विजिब्लिटी पर पड़ रहा है।
लोगों का सुबह और रात में बाइक, कार चलाना मुश्किल हो गया है। घने कोहरे के वजह से थोड़ी सी दूरी का भी कुछ नहीं आ रहा था। फिलहाल मकर संक्रांति तक मौसम में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse