एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना/ रांची। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की झारखंड में होने वाली रैली तीन फरवरी तक के लिए टल गयी है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इससे पहले कुमार 21 जनवरी को रामगढ़ में नीतीश जोहार रैली को संबोधित करने वाले थे।
झारखंड जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष खिरू मेहतो ने कहा कि 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी समारोह और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मद्देनजर अब रैली तीन फरवरी को आयोजित की जायेगी।
वहीं इस रैली के बाद जेडीयू तय करेगी कि उसे झारखंड में कितनी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ना है। झारखंड में नीतीश कुमार की रैली से सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों में बेचैनी देखने को मिल रही है।
बिहार की राजनीति में खलबली मचाने के बाद नीतीश कुमार अब अपनी पार्टी के विस्तार की रणनीति पर काम करने वाले हैं। उनका टारगेट अब झारखंड है। नीतीश कुमार अब झारखंड में अपनी पकड़ बनाना चाहते हैं।
दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए जेडीयू के नेतृत्व में बड़ा बदलाव हो चुका है। ललन सिंह द्वारा जदयू अध्यक्ष पद की कुर्सी से छोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने पार्टी की कमान अपने हाथों में ले ली है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse