एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने पहले टी-20 में अफगानिस्तान को छह विकेट से हरा दिया है। मोहाली में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 158 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 17.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
शिवम दुबे ने 40 गेंद में 60 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, रिंकू सिंह नौ गेंद में 16 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। दूसरा मैच 14 जनवरी को इंदौर में खेला जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse