जमशेदपुर और बुंडू क्लीन सिटी

 

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में झारखंड के जमशेदपुर और बुंडू को क्लीन सिटी का अवार्ड 

टीम एबीएन, रांची। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की रैंकिंग जारी हो गई है। इसमें झारखंड के दो शहरों को क्लीन सिटी अवार्ड मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग जारी हुई, जिसमें जमशेदपुर और बुंडू को क्लीन सिटी का अवार्ड मिला है। 

देशभर के 4,000 से ज्यादा शहरी निकायों में भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण कराया जाता है। गुरुवार (11 जनवरी) को नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में शहरों की स्वच्छता रैंकिंग जारी की गई। 

इंदौर और सूरत को देश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है। झारखंड के दो शहरों को क्लीन सिटी अवार्ड मिला है, जिसमें लौहनगरी जमशेदपुर को एक लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में, तो 25 हजार से ज्यादा आबादी वाले नगर निकायों में बुंडू को क्लीन सिटी का पुरस्कार मिला है। 

झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे और राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार ने जमशेदपुर और बुंडू के पदाधिकारियों और कर्मियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। 

इसके साथ ही सभी निकायों को अगले वर्ष के स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए तैयार रहने को कहा है। बता दें कि झारखंड के 49 नगर निकायों में स्वच्छता कार्यक्रम चलाए गए और लोगों को जागरूक करने के लिए कई स्तर पर प्रयास किये गये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse