टीम एबीएन, रांची। श्री हनुमान सेवा संस्थान रांची के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 12 जनवरी 2024 शुक्रवार को संध्या 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक स्थानीय हरमू मैदान, रांची में एक शाम युवाओं के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में व्यासपीठ के जीवन प्रबंधन गुरू श्रद्धेय श्री विजयशंकर मेहता जी स्वामी विवेकानन्द जी की प्रेरक वाणी एवं बाबा हनुमंतलाल जी के आदर्शों को अपने सारगर्भित व्याख्यान के माध्यम से लोगो के बीच प्रस्तुत करेंगे। उपरोक्त कार्यक्रम की जानकारी प्रेस वार्ता में अध्यक्ष सह राष्ट्रीय संयोजक राकेश भास्कर ने हरमू मैदान में दी।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक सह प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत ने बताया कि पंडित विजय शंकर मेहता का आज सायं 4 बजे रांची आगमन हुआ रांची एयरपोर्ट पर आयोजन समिति एवं कार्यकतार्ओं के द्वारा उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। राकेश भास्कर ने बताया कि 12 जनवरी 2024 को प्रात: 8:30 पंडित पंडित विजय शंकर मेहता जी के सानिध्य में वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न होगा।
तदुपरांत हरमू मैदान में स्वच्छता अभियान सभी कार्यकतार्ओं व आयोजन समिति के सदस्यो के संग रखा गया है ।कार्यक्रम स्थल हरमू मैदान में दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन रखा गया है।
संस्था के अध्यक्ष राकेश भास्कर ने बताया कि श्री हनुमान सेवा संस्थान सामाजिक सरोकार के अन्तर्गत वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान एवं रक्तदान जैसे कार्यक्रमों का भी आयोजन भी पूर्व से करता रहा है, ताकि लोगों में कर्तव्यबोध की भावना का विकास हो। संस्कार टी वी चेनल के माध्यम से पूरे देश-विदेश में लगभग 5 करोड़ लोग इस कार्यक्रम से जुड़ेगें।
संस्था के अध्यक्ष राकेश भास्कर प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत ने राज्य के सभी धर्म प्रेमियों से 12 जनवरी 2024 को हरमू मैदान में संध्या 6:30 बजे से 8:30 बजे तक होने वाले एक शाम युवाओं के नाम कार्यक्रम में श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक जाप एवं पंडित विजय शंकर मेहता जी का सारगर्भित उद्बोधन कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से अध्यक्ष व राष्ट्रीय संयोजक राकेश भास्कर संरक्षक धर्मेंद्र तिवारी प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत ,सुरेश सिंह, राज किशोर सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह,अजय सिंह,राम चन्द्र जायसवाल,अरुण कुमार सिंह, इंद्रजीत यादव, स्वामी बिमलेश कुमार, नवीन झा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
बताते चलें कि पंडित विजय शंकर मेहता जी का रांची आगमन पर एयरपोर्ट में सायं 4 बजे आयोजन समिति की ओर से स्वागत व अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर राकेश भास्कर अध्यक्ष हनुमान सेवा संस्थान, संरक्षक सह प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत, संरक्षक धर्मेंद्र तिवारी, प्रमोद सारस्वत, राज किशोर सिंह, सुरेश सिंह, अजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, इंद्रजीत यादव, रामचंद्र जायसवाल, नवीन झा, अरुण कुमार सिंह, स्वामी विमलेश सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी अध्यक्ष सह राष्ट्रीय संयोजक राकेश भास्कर और संरक्षक सह प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत (9431325438) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse